boltBREAKING NEWS

live Video-गोली मार कर डॉक्टर दंपती की हत्या

live Video-गोली मार कर डॉक्टर दंपती की हत्या

भरतपुर / शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी सीमा गुप्ता कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक से आए दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  हमलावरों का पता नहीं लग सका है। डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका की जलाकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त डॉ सुदीप पत्नी सीमा के साथ श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौराननीम दा गेट के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों पति-पत्नी को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया और उसके पीछे क्या कारण था?

डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा भरतपुर शहर में रहते थे। डॉक्टर दंपती ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में एक विला खरीदा था। इस विला में डॉक्टर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को रखने लगा। बताया जा रहा है कि दीपा डॉ. सुदीप की क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट थी। डॉ. सुदीप ने पत्नी डॉ. सीमा को बताया कि उन्होंने एक महिला बैंक मैनेजर को विला किराए पर दे दिया है। मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। तब निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया।

इसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपा को सबक सिखाने की ठान ली। वह अपनी सास के साथ विला पहुंची। वहां डॉक्टर सीमा और दीपा के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद सीमा ने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।